देहरादून, जुलाई 15 -- घनसाली। सीमांत क्षेत्र के गांव गेंवाली में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं और विभिन्न बीमारियों की जांच कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। भिलंगना की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उषा भट्ट ने बताया कि गेंवाली गांव में प्रत्येक माह की 14 तारीख को नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाता है, ताकि दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को उनके गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी द्वारा भी सूचना दी गई थी कि गांव में कई लोग बीमार हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तैयारी के साथ शिविर में पहुंची। शिविर के दौरान 60 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक उपचार के सा...