चम्पावत, मई 4 -- चम्पावत। सीमांत तामली में चार सड़कों की मरम्मत होगी। एसडीआरएफ मद से सड़कों की टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लोनिवि के ईई एमसी पलड़िया के अनुसार एसडीआरएफ मद से मंच से नीड़, धूरा से तलियाबांज, मंच से तामली और चम्पावत से खेतीखान आंतरिक राज्य मोटर मार्गो की मरम्मत की जाएगी। जिसके तहत मंच से नीड़ मोटर मार्ग के किमी एक चैनेज में करीब 750 मीटर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा धूरा-तलियाबांज मोटर मार्ग के किमी एक और दो में, मंच-तामली मोटर मार्ग में 21 किमी और चम्पावत-खेतीखान मोटर मार्ग में क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। यह भी पढ़ें- चम्पावत की चार सड़कों का सुधारीकरण होगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.