सासाराम, मार्च 7 -- दावथ, एक संवाददाता। नगर पंचायत कोआथ के वार्ड नंबर दो योगिनी निवासी रमेश दूबे की 25 वर्षीय पुत्री तृप्ति कुमारी ने यूपीएससी परीक्षा में 710 वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन की हैं। योगिनी निवासी रमेश दूबे सीमांत किसान हैं। उन्होंने बताया कि मेरे तीन संतानों में दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। छोटी बेटी तृप्ति कुमारी जगनारायण पल्स टू विद्यालय नगर पंचायत कोआथ से वर्ष 2015 में मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की थी। नागेन्द्र झा महिला कॉलेज बिक्रमगंज से 2017 में इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की। जबकि 2020 में बीएचयू वाराणसी से प्राचीन इतिहास से बीए ऑनर्स प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। उसके बाद वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लगी। 2024 में बीपीआरओ की परीक्षा पास कर फिलहाल कैमूर जिला के मोहनिया प्रखंड कार्...