पूर्णिया, मई 20 -- हरदा, एक संवाददाता।जलवायु परिवर्तन के अनुकूल खेती, आपदा प्रबंधन एवं वर्मी कम्पोस्ट विषय पर सीमांत किसानों के लिए फीना फाउंडेशन द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण पंचायत सरकार भवन गोआसी, प्रखंड के नगर, पूर्णिया में आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम के तहत गोआसी, रहुआ एवं सतकोदरिया पंचायत के चयनित 200 महिला एवं पुरुष सीमांत किसानों को चार बैचों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक बैच में 50 किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। प्रशिक्षण के पहले दिन 46 किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रशिक्षक ओमप्रकाश कुमार, स्वच्छता प्रवेक्षक गौतम कुमार सिन्हा, प्रभारी पंचायत सचिव मनीष कुमार, फीना फाउंडेशन के प्रोजेक्ट लीड गणेश प्रसाद तथा महिला किसान रजनी देवी, र...