संवाददाता, फरवरी 26 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को ऐलान किया कि बिहार के सीमांचल से घुसपैठियों को निकालने की योजना जल्द शुरू की जाएगी। अररिया जिला भ्रमण के दौरान उन्होंने भारत-नेपाल सीमा से सटे सिकटी प्रखंड अंतर्गत लेटी और इंदरवा में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के लिए लगभग 175 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में जहां उन्होंने नेपाल और भूटान सीमा की सुरक्षा के लिए तैनात एसएसबी जवानों और अधिकारियों की पीठ थपथपाई। वहीं दूसरी तरफ सीमांचल सहित पूरे देश से घुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर निकालने के संकल्प को दोहराया। अमित शाह ने कहा कि सीमांचल को घुसपैठियों से मुक्त कराने की योजना पर जल्द अमल शुरू होगा। भारत माता की जय के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि घुसपैठ की सबसे अधिक समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.