हिन्दु्स्तान ब्यूरो, नवम्बर 12 -- बिहार विस के 2025 के चुनाव में राज्य के सभी जिलों में मतदाताओं ने रिकॉर्ड तोड़ मतदान किया है। वहीं, सीमांचल की जनता ने सर्वाधिक हौसला दिखाते हुए आगे बढ़कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया है। यहां सर्वाधिक 15 प्रतिशत से अधिक मत बढ़े। चुनाव परिणाम को यह रिकॉर्ड कितना प्रभावित करता है, यह तो मतगणना के बाद साफ होगा। मगर बढ़ा हुआ मतदान लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुभ संकेत हैं। सीमांचल में चार जिले किशनगंज, अररिया, कटिहार और पूर्णिया आते हैं। सीमांचल के जिलों में 2020 के विस चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की लड़ाई थी। किशनगंज की चार सीट में दो महागठबंधन तो दो एआईएमआईएम को मिली थी। इस जिले में एनडीए का खाता भी नहीं खुल सका था। कटिहार की सात में चार एनडीए और तीन महागठबंधन को मिली थी। अररिया की छह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.