पटना, फरवरी 27 -- सरकार सीमांचल में बाहरी लोगों की ओर से जमीन पर कब्जे और उनके दस्तावेज बनवाने की जांच करवाएगी। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने विस में इसकी घोषणा की। कहा कि इसके लिए समिति का गठन किया जाएगा, जो इसकी विस्तार से जांच करेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। इस प्रकार के अवैध कब्जे पर कार्रवाई करेगी। सदन में ठाकुरगंज के जदयू विधायक के गोपाल अग्रवाल ने गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से यह मामला उठाया था। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में बाहरी लोग आकर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, फर्जी तरीके से पुरानी जमाबंदी के बावजूद जमीन कब्जा किया जा रहा है। विधायक की ओर से किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड में बंदोबस्ती भूमि पर बाहरी लोगों की ओर से कथित अवैध कब्जे का मामला उठाने पर सदन में लंबी चर्चा शुरू हो हुई। विधाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.