पूर्णिया, अप्रैल 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीमांचल में पुलिस गश्त को औपचारिकता नहीं औचित्यपूर्ण बनाने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए आईजी विवेकानंद ने कार्यालय में रेंज के सभी लाइन डीएसपी की एक पाठशाला लगाई। सभी को संबंधित जिलों में तय मानक के अनुसार पुलिस गश्त करवाने का निर्देश दिया गया। इसके लिए पुलिस मैन्युअल में निर्धारित मापदंडों के साथ- दूसरे राज्यों में गश्त के लिए लागू नियमों तथा बीच- बीच में पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देशों का बारीक अध्ययन करने का निर्देश दिया गया। मसलन रेंज के लाइन डीएसपी दिन भर गश्त को लेकर पुलिस मैन्युअल का पन्ना-पन्ना दर पलटते रहे एवं विभिन्न राज्यों में की गई पुलिस गश्त की व्यवस्था का ऑनलाइन अध्ययन में लीन रहे। -अपराध के हिसाब से होती थी गश्त:-समय के साथ पुलिस की गश्त बदलती गई। पहले घटित आ...