पूर्णिया, अप्रैल 18 -- पूर्णिया, धीरज। सीमांचल में पुलिस अनुसंधान में अब टेक्नोलॉजी गति लाने वाली है। पूर्णिया में एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) लैब के शुरू हो जाने के बाद केस के अनुसंधान में तेजी आयेगी। एफएसएल लैब में अपराध से जुड़े भौतिक साक्ष्यों का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाएगा, जिसमें जैविक तरल पदार्थ (खून, सीमेन), कंकाल, बाल, जहर, आग्नेयास्त्र (गोलियां/बंदूक), जाली दस्तावेज़, उंगलियों के निशान और डिजिटल डेटा (मोबाइल/कंप्यूटर) की जांच शामिल है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में पूर्णिया की पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने बताया कि एफएसएल लैब में तीन-चार डिवीजन जल्द शुरू हो जायेगा। खासकर नारकोटिक्स और बॉयोलॉजी की जांच से अनुसंधान में तेजी आयेगी। यह भी पढ़ें- प्रगति यात्रा के वादे नहीं हुए वफा : पूर्णिया प्रमंडल में 30 योजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.