पूर्णिया, फरवरी 23 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीमांचल का तीन दिवसीय दौरा करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री 25 फरवरी को पूर्णिया पहुंचेंगे। यहां से वह किशनगंज जाएंगे। किशनगंज में रात्रि विश्राम करेंगे। 26 को वह अररिया जिला जायेंगे। शाम में वह पूर्णिया लौट आयेंगे। 27 फरवरी को पूर्णिया में वह सीमांचल के चारों जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे। यह पहला मौका है जब केंद्रीय गृह मंत्री तीन दिनों तक सीमांचल में रहेंगे। दरअसल यह सीमाई इलाका है। बांग्लादेश और नेपाल की सीमा से सीमांचल सटा हुआ है। बगल में चिकन नेक का भी इलाका है। इसलिए देश की सामरिक सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री की सीमांचल का यह दौरान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान वह एक-एक बिंदु पर बारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.