अररिया, मार्च 29 -- अररिया,निज संवाददाता सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान सीमांचल विशेषकर अररिया जिले में हाल ही में आई भीषण आंधी व तेज बारिश से उत्पन्न स्थिति को गंभीरता से उठाया।सांसद ने लोकसभा में कोसी- सीमांचल क्षेत्र को राष्ट्रीय आपदा प्रभावित कृषि आपदा जोन घोषित करने की मांग पुरजोर तरीके से रखी। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हाल के दिनों में आयी प्राकृतिक आपदा के कारण क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जान-माल की क्षति हुई है और हजारों किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है।सीमांचल क्षेत्र लंबे समय से बाढ़ व जलभराव जैसी स्थायी समस्याओं से जूझ रहा है। कोसी, परमान सहित अन्य नदियों के कारण प्रत्येक वर्ष लाखों हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित होती है।इससे किसानों को लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। क्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.