सीमांचल को मिली नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन, यूपी-पंजाब का सफर आसान
राजीव कुमार सिन्हा, मई 16 -- बिहार के सीमांचल क्षेत्र को नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिली है। न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस शनिवार सुबह रवाना हुई। ठाकुरगंज-अररिया नए रेलखंड से होकर गुजरने वाली यह पहली लंबी दूरी की ट्रेन है। इससे सीमांचल क्षेत्र से उत्तर प्रदेश एवं पंजाब जाना और सुविधाजनक हो गया है। नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस हर शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी से चलेगी। वहीं अमृतसर से हर गुरुवार को खुलेगी। इस ट्रेन में ठाकुरगंज से अमृतसर का किराया 850 रुपये है। नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने से ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। रेल यात्रियों, स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की भारी भीड़ स्टेशन पर जुटी रही। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही पूरा स्टेशन तालियों और स्वागत नारो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.