पूर्णिया, अप्रैल 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।अपराध अनुसंधान विभाग बिहार पटना के अपर पुलिस महानिदेशक पारसनाथ ने सीमांचल के पुलिसकर्मियों को सही ढंग से काम करने एवं सही रास्ते पर चलने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि केस की जांच में गुणवत्ता बड़ी चीज होती है। चार महीने से गुणवत्ता पर काम कर रहे हैं। इसमें बहुत पहलू पर जोर दिया जा रहा है। एफएसएल के प्रयोग पर जोर दिया गया। अनुसंधान में बहुत काम ऐसा कर रहे जो अच्छा नहीं है, उसे छोड़ने की जरूरत है। कुछ नया काम करने की जरूरत है। उन्होंने पुलिस को पढ़ने-लिखने के साथ नॉलेज को बढ़ाने की भी सलाह दी। शनिवार को पूर्णिया समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में सीमांचल के पुलिस अफसरों के साथ अपर पुलिस महानिदेशक ने करीब तीन घंटे तक समीक्षा बैठक की। बैठक में सीमांचल के थानों में दर्ज हो रहे सामान्य एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.