पूर्णिया, अप्रैल 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र सहित पूरे सीमांचल इलाके की सड़क समस्याओं को विस्तार से रखा। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने कई अहम सड़क परियोजनाओं को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित करने की मांग करते हुए एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। सांसद पप्पू यादव ने अपने ज्ञापन में सबसे पहले पूर्णिया-कटिहार राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े बेलौरी से मझेली, कदवा, बरसोई होते हुए पश्चिम बंगाल सीमा तक जाने वाले मार्ग का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह सड़क केवल एक मार्ग नहीं, बल्कि बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच व्यापार, संस्कृति और सामाजिक संबंधों की मजबूत कड़ी है। वर्तमान में इसकी स्थिति बेहद खराब है, जि...