पूर्णिया, मार्च 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि सीमांचल और कोसी के साथ साजिश हो रही है। इस क्षेत्र की विकास के लिए कहीं किसी तरह की निर्णय नहीं लिया जा रहा बल्कि इसकी उपेक्षा हो रही है। पप्पू यादव सोमवार को अर्जून भवन स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी सीमांचल में गृहमंत्री आए और तीन दिन रहे। इस तीन दिनों में किसी भी तरह के विकास के मुद्वे पर चर्चा नहीं किए। इस क्षेत्र के मक्का मखाना पर चर्चा नहीं किए। सीमांचल या फिर कोसी के विकास के लिए किसी तरह की चर्चा नहीं की। उन्होंने चर्चा सिर्फ घुसपैठ पर किया। उन्होंने कहा कि सीमांचल और कोसी के साथ साजिश चल रही है। बंगाल, झारखंड के तीन चार जिले और कोसी सीमांचल के कई जिलों को केन्द्र शासित प्रदेश बना...