सीमांचल एक्सप्रेस पर बवाल के बीच आरपीएफ बनी ढाल
अररिया, जून 1 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। आनंद विहार-दिल्ली से जोगबनी जा रही सीमांचल एक्सप्रेस पर सोमवार को फुलवरिया हाट के समीप उस समय बड़ा संकट खड़ा हो गया, जब आक्रोशित लोगों ने ट्रेन को रोककर जमकर हंगामा, मारपीट और प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई थी कि उग्र भीड़ बार-बार यात्री बोगियों में घुसने का प्रयास कर रही थी। ऐसे नाजुक हालात में फारबिसगंज आरपीएफ प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह अपनी टीम के साथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए चट्टान बनकर खड़े रहे और संभावित बड़ी तबाही को टाल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ को समझाने के दौरान आरपीएफ प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह लगातार कहते सुनाई दे रहे थे, आप लोग समझदार हैं। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बेवजह यात्रियों को परेशान मत कीजिए। यह ट्रेन भी आपकी संपत्ति है। कानून को अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.