गंगापार, जून 2 -- करनाईपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना बहरिया क्षेत्र में जमीन सीमांकन के बाद गाड़े गए पत्थरों को उखाड़कर फेंकने और अवैध कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। गमरहटा निवासी धीरेन्द्र कुमार ने बहरिया पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी भूमिधर भूमि मौजा हरीराम पट्टी उर्फ कटनई में स्थित है। इसका राजस्व टीम द्वारा सीमांकन कर पत्थर नसब कराया गया था।पीड़ित के अनुसार पड़ोसी काश्तकार सुभाषचन्द्र, चिन्तामणि और सुभाष की पत्नी प्रेम कुमारी निवासी हरीराम पट्टी कटनई ने राजस्व टीम द्वारा गाड़े गए पत्थरों को उखाड़कर फेंक दिया। भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि मामले में लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट भी मौजूद है, जबकि पत्थर उखाड़ने का वीडियो भी उनके पास उपलब्ध है। पीड़ित की तहरीर पर बहरिय...