मेरठ, फरवरी 9 -- सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव कलीना में कोर्ट के निर्देश पर की जा रही भूमि सीमांकन प्रक्रिया के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना सरूरपुर पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। गांव कलीना निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र दयाचंद ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों ने लगाए गए सीमांकन पिलरों को उखाड़कर नष्ट कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने धमकी दी। उधर, थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.