रुडकी, अप्रैल 10 -- लक्सर। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की टीमों ने कोर्ट के आदेश पर चंद्रपुरी गांव की भूमि पर सीमांकन के लिए चिह्नित की गई भूमि पर पिलर बंदी की गई। खानपुर विकासखंड क्षेत्र के चंद्रपुरी के ग्राम प्रधान अमरपाल और अन्य ग्रामीणों ने कोर्ट में याचिका दायर कर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच सीमांकन व चकबंदी प्रक्रिया पूरी कराऐ जाने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने दोनों प्रदेशों के सचिव को सीमांकन कराए जाने की बाबत आदेश दिया था। सचिवों के आदेश पर दोनों प्रदेशों की टीमों ने चार दिन तक चली पैमाइश के बाद सीमांकन कर दिया था। वहीं शुक्रवार को रुड़की चकबंदी और लक्सर तहसील की राजस्व टीम ने गांव में पहुंचकर चिन्हीकरण वाले छह स्थानों पर पिलर स्थापित किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.