सीमांकन के बाद भी नहीं हटा कब्जा, सड़क निर्माण अटका
गंगापार, जून 9 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। कौंधियारा थाना क्षेत्र के अकोढ़ा गांव में चकमार्ग पर कथित कब्जे के कारण सड़क निर्माण कार्य प्रभावित होने का मामला सामने आया है। गांव निवासी निरंजन सिंह ने आरोप लगाया कि चकमार्ग पर वर्षों से कब्जा किया गया है, जिससे विकास कार्य बाधित हो रहा है।शिकायत के बाद 2 जून को राजस्व विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश, सीमांकन और पत्थरगड़ी कराई थी। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग किसानों, विद्यार्थियों और आम लोगों के आवागमन के लिए महत्वपूर्ण है। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रशासनिक कार्रवाई पर ग्रामीणों की नजर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.