कौशाम्बी, अप्रैल 18 -- चरवा थाने के नोहरी का पूरा मजरा शेखपुर रसूलपुर में सीमांकन के बावजूद दबंग जमीन पर अवैध कब्जा का प्रयास कर रहा है। रणजीत पुत्र राम विशाल ने बताया कि उसने अपनी जमीन के सीमांकन के लिए उपजिलाधिकारी चायल के न्यायालय में वाद दाखिल किया था। न्यायालय ने 16 फरवरी 2026 को सीमांकन की पुष्टि करते हुए पत्थर गाड़ने का आदेश दिया। आदेश के अनुपालन में 13 अप्रैल 2026 को राजस्व निरीक्षक ने मौके पर सीमांकन कार्यवाही पूरी की। इसके बाद जब रणजीत अपनी जमीन पर मेड़ बांधने पहुंचा तो उसी दौरान पड़ोसी खातेदार धर्मपाल और बद्री प्रसाद ने जबरन कब्जा करने की नीयत से खेत में नलकूप से पानी भरवा दिया और विरोध करने पर धमकी दी। रणजीत सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिस बल की मदद से उसे कब्जा दिलाया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.