कौशाम्बी, मई 31 -- मंझनपुर तहसील क्षेत्र के बरैसा गांव में सीमांकन और पत्थरगड़ी के बाद भी भूमि विवाद का मामला सामने आया है। गांव निवासी काशी प्रसाद ने आरोप लगाया है कि उसकी आराजी संख्या का राजस्व विभाग ने विधिवत सीमांकन कर पत्थरगड़ी कराई थी, ताकि विपक्षी की आराजी से चल रहा विवाद समाप्त हो सके। इसके बावजूद विपक्षी ने पत्थरगड़ी के निशान हटाकर उसकी जमीन के हिस्से पर जबरन मेड़बंदी कर कब्जा करने का प्रयास किया। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजन मारपीट पर आमादा हो गए तथा धमकियां भी दीं। पीड़ित काशी प्रसाद ने मामले की शिकायत एसडीएम मंझनपुर और पश्चिम शरीरा थाना में की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...