मधुबनी, दिसम्बर 15 -- जयनगर। भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बेतोनहा में नो मेंस लेंड के निकट अतिक्रमण खाली कराया जाएगा।पहले मापी व सीमांकन किया जाएगा। भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48वीं बटालियन जयनगर के उप समादेष्टा प्रचलन के द्वारा अनुमंडल प्रशासन व एसडीएम दीपक कुमार के आदेश पर अंचल प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया है।बेतोनहा ग्राम निवासी सामाजिक कार्यकर्ता धनुष लाल महतो के आवेदन पर जांच को सीओ अखिलेश चौधरी ने स्थल का स्वयं निरीक्षण किया है। बताया कि सरकारी जमीन को अवैध निर्माण से मुक्त कराया जाएगा। बॉर्डर की सुरक्षा के लिहाज से इसे जरूरी माना जा रहा है। बेलही पश्चिमी पंचायत के बेतोनहा गांव में नो मेंस लेंड के निकट स्थित वार्ड 8 में केशरे हिंद की जमीन अतिक्रमित है।बिना प्रशासनिक अनुमति के कुछ लोगों द्वारा घर व सड़क बना लिया गया है। लगभग साल भर...