आजमगढ़, जून 16 -- सगड़ी। सीमांकन का पत्थर उखाड़ने पर एसडीएम श्याम प्रताप सिंह के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बालमपट्टी की पोखरी पर कब्जा करने वाले भैंसहा निवासी दयाशंकर और जैगहा ग्राम सभा में नवीन परती पर अतिक्रमण करने वाले सुरेश निवासी पातीखुर्द के खिलाफ बिलरियागंज थाने केस दर्ज किया गया है। देवारा तुर्क राजा ग्राम सभा की भूमिधरी पर कब्जा करने वाले सतिराम, नंदू, छांगुर निवासी पाती खुर्द के खिलाफ महाराजगंज थाने में तथा शहाबुद्दीनपुर ग्राम सभा में भूमिधरी पर अतिक्रमण करने वाले भोलई, नाजो और धनई के खिलाफ भी बिलरियागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसी क्रम में रघुनाथपुर ग्राम सभा में भूमिधरी की जमीन पर कब्जा करने वाले सूर्य देव, इंदल निवासी रघुनाथपुर के खिलाफ महाराजगंज थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। यह भी पढ़ें- स्थगन आदेश के बा...