गंगापार, मई 7 -- इलाके के मलाक बेला गांव में हदबंदी के दौरान सीमांकन के बाद राजस्व टीम द्वारा लगाए गए पत्थर को उखाड़ने पर पीड़ित की तहरीर पर गुरुवार को पांच के खिलाफ केस दर्ज। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू दिया है। सोरांव थाना क्षेत्र के मलाक बेला गांव निवासी रामजी गुप्ता ने अपनी जमीन की पैमाइश के लिए एसडीएम न्यायालय में वाद दाखिल कर हदबंदी कराया। राजस्व टीम ने सीमांकन के बाद पुलिस की उपस्थिति में पत्थर नशब करवाया था। आरोप है कि गांव के ननके उर्फ़ मन्नालाल ने अपने चार सहयोगियों के साथ मिलकर सीमांकन का पत्थर उखाड़ कर फेंक दिया। रामजी गुप्ता के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। रामजी गुप्ता ने गुरुवार को सोरांव थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए मन्नालाल, परमेश्वर लाल, प्रेमचंद, कमलेश कुमार एवं दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना को ल...