सीवान, अप्रैल 18 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के चार परीक्षा केन्द्रों पर सत्र 2025-29 सीबीसीएस यूजी फर्स्ट सेमेस्टर परीक्षा 2025 की परीक्षा चल रही है। शहर के डीएवी पीजी कॉलेज, विद्या भवन महिला कॉलेज, जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज व दारोगा प्रसाद राय डिग्री कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर दो पालियों में तीसरे दिन की परीक्षा में शुक्रवार को पांच परीक्षार्थियों के निष्कासन से अन्य परीक्षार्थी टेंशन में दिखे। डीएवी पीजी कॉलेज से चार जबकि जेडए इस्लामियां पीजी कॉलेज एक एक परीक्षार्थी नकल के आरोप में निष्कासित किया गया है। बहरहाल, दो पालियों की परीक्षा की पहली पाली 9. 30 से 12.30 व दूसरी पाली 1.30 से 4.30 तक ली गई। पहली पाली में ग्रुप ए में फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ, बॉटनी व जूलॉजी जबकि दूसरी पाली में ग्रुप बी में पॉलिटिकल साइंस, फिलॉस्पी, साईकोलॉ...