धनबाद, जुलाई 26 -- धनबाद। बीबीएमकेयू के यूजी सेमेस्टर वन सीबीसीएस सत्र 2020-23 व 2021-24 छात्र-छात्राओं का प्रैक्टिकल एग्जाम सोमवर से शुरू होगा। 27 जुलाई को धनबाद व बोकारो के सभी कॉलेजों के फिजिक्स, केमेस्ट्री, जूलॉजी व साइकोलॉजी विषय से संबंधित छात्र-छात्राओं के लिए पीके राय कॉलेज को सेंटर बनाया गया है। वहीं धनबाद जिले के सभी भूगोल के छात्रों के लिए आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर को सेंटर बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...