पाकुड़, अप्रैल 16 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है, जिसमें पाकुड़ जिले के कई विद्यालयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिले के डीपीएस पाकुड़, डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ व महेशपुर, एलीट पब्लिक स्कूल पाकुड़ तथा जवाहर नवोदय विद्यालय तेलियापोखर, संत डॉन बॉस्को पाकुड़ के कुल 17 छात्रों ने जिला टॉप टेन की सूची में अपनी जगह बनायी है। डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ की अद्विता रंजन 96.6 प्रतिशत अंक के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त की है। वहीं एलिट पब्लिक स्कूल के छात्र अबू सुफियान 96.4 तथा एजाज अहमद 95 प्रतिशत अंक के साथ क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर जगह बनायी है। यह भी पढ़ें- डीएवी पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 99.52% छात्र सफल वहीं डीएवी पाकुड़ के विष्णु कुमार 9...