प्रयागराज, फरवरी 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। लालापुर थाना क्षेत्र के चकशिवचेर गांव में रिटायर दरोगा रामरतन मिश्र की बेहद नृशंस तरीके से हत्या की गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके सिर पर लाठी-डंडे से किए गए नौ गंभीर प्रहार के निशान मिलने से वारदात की बर्बरता उजागर हुई है। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड में कम से कम दो लोग शामिल थे। हालांकि, अब तक पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। सीबीसीआईडी से रिटायर दरोगा 70 वर्षीय रामरतन मिश्र का सोमवार सुबह उनके घर के अंदर खून से लतपथ शव मिला था। वह मकान में अकेले रहते थे, जबकि उनके दोनों बेटे अपने परिवार के साथ मदुरी गांव स्थित पैतृक आवास में रहते हैं। सोमवार सुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.