सीबीजी प्लांट के विरोध में जनसभा का आयोजन
गाज़ियाबाद, जून 21 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। गाजीपुर के पेपर मार्केट क्षेत्र में प्रस्तावित कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट के विरोध में रविवार को जनसभा का हुई। इसमें मयूर विहार फेज-तीन, खोड़ा और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर परियोजना के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न आरडब्ल्यूए, धार्मिक समितियों, आरडब्ल्यूए फेडरेशन, सीबीजी संघर्ष समिति और खोड़ा रेजिडेंट एसोसिएशन (केआरए) ने एक साथ किया। जनसभा को संबोधित करते हुए केआरए अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि प्रस्तावित प्लांट और कूड़े के ढेर से भविष्य में करीब 25 लाख लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता में इस मुद्दे को लेकर भारी नाराजगी है और यदि प्रशासन ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो व्यापक जनआंदोलन शुरू किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.