बरेली, मई 19 -- उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की सीबीगंज लैंड पूलिंग आवासीय योजना में बदलाव किया गया है। ग्रुप हाउसिंग, स्कूल और हाईराइज अपार्टमेंट के लिए अधिक भूखंड सृजित किए जाने से किसानों के लिए भूखंड संकट खड़ा हो गया, जिसके बाद आवास आयुक्त डॉ. बलकार सिंह ने सेक्टर-4 का ले-आउट को नये सिरे से डिजाइन तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को आवास आयुक्त की वर्चुअल समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया है। सीबीगंज क्षेत्र में 522 हेक्टेयर में विकसित हो रही इस योजना के पहले चरण में सेक्टर-4, 5, 6 और 7 का नियोजन किया जा रहा है। योजना के तहत 200 से अधिक किसानों ने अपनी जमीन देने पर सहमति भी दे दी थी। किसानों को भूखंड आवंटन के लिए 21 और 22 मई की तारीखें भी तय कर दी गई थीं। आवास विकास परिषद के एक्सईएन राजेंद्र नाथ राम ने बताया है कि अभी कोई आदे...