बरेली, मार्च 25 -- नगर निगम की टीम ने सीबीगंज के खलीलपुर रोड पर स्थित करीब 300 मकानों की दोबारा जांच और नापजोख शुरू कर दी है। इन मकानों पर पहले भी लाल निशान लगाकर नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाने पर मंगलवार को दोबारा नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। टीम ने एक-एक मकान के कागजातों की जांच करते हुए दोबारा नापजोख की। अब पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही नगर आयुक्त को सौंपा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। वहीं रामपुर रोड के चौड़ीकरण में बाधा बन रहे अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने सात दिन का अल्टीमेटम दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.