सीबीगंज में मिठाई की दुकान में लगी आग
बरेली, जून 9 -- सीबीगंज थाने से कुछ दूरी पर स्थित आईटीआर मार्केट की एक मिठाई की दुकान में मंगलवार सुबह आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आईटीआर कॉलोनी के गेट पर गौरव अग्रवाल की नारायण स्वीट्स एंड कंफेक्शनरी नाम से मिठाई की दुकान है। सोमवार रात गौरव दुकान बंद करके घर गए और मंगलवार सुबह करीब सवा छह बजे राहगीरों ने दुकान से धुआं निकलते देखा। कुछ ही देर में दुकान से लपटें निकलने लगीं। आसपास के लोगों ने तत्काल दुकानदार, पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास के दुकानदार आग फैलने को लेकर दहशत में रहे। आग से दुकान में रखी मिठाइयां, कंफेक्शनरी का सामान, फर्नीचर, इलेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.