बरेली, अप्रैल 7 -- बरेली। मंगलवार की सुबह सीबीगंज में उदयपुर सिटी एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटे आईं। जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर सिविल पुलिस मौके पर पहुंची। जीआरपी आरपीएफ को बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया हैम मृतक के पास से पहचान वाली कोई वस्तु नहीं मिली है। उम्र करीब 35 साल बताई जा रही। गुलाबी रंग की टी-शर्ट और नीला पजामा पहने हुए हैं। सुबह 9:10 बजे पोल नंबर 1317 के पास घटना हुई। जीआरपी और आरपीएफ ने मृतक के फोटो रेलवे ग्रुप पर शेयर किए हैं, जिससे यदि कोई व्यक्ति जानकारी को आए तो उसकी फोटो दिखाया जा सकें। ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...