हमीरपुर, फरवरी 27 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक/प्रभारी सहायक लेखकार द्वारा प्रयोगशाला के बगैर संचालन के बजट का उपयोग करने, बहुउद्देशीय सचल वाहन चालकों के मानदेय में अनियमितता करने आदि के आरोप में अपर निदेशक द्वितीय पशुपालन विभाग चित्रकूटधाम मंडल बांदा ने निलंबित करके मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बांदा कार्यालय में सम्बद्ध करके जांच मुख्य पशु चिकित्साधिकारी महोबा को सौंपी है। अपर निदेशक द्वितीय पशुपालन विभाग चित्रकूट धाम मंडल बांदा डॉक्टर अशोक कुमार द्वारा 25 फरवरी को जारी किए गए निलंबन आदेश में स्पष्ट किया गया है की मुख्य विकास अधिकारी हमीरपुर के पत्र संख्या 1285, दिनांक 21 फरवरी के क्रम में वरिष्ठ सहायक सैय्यद मुहम्मद अहमद को बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति के भुगतान आहरण स्वीकृत करने, क्...