जहानाबाद, अगस्त 28 -- जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। सीबीएससी ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में जहानाबाद के रूद्र विजय बाघेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। चैंपियनशिप का आयोजन 22 से 27 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित चेतन्या टेक्नो स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- तैराकी में विहान ने एक स्वर्ण और तीन रजत जीताप्रतियोगिता का प्रदर्शन रूद्र विजय ने इससे पहले 11 से 13 अगस्त तक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित स्टेट लेवल चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया। इस प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने आगामी जनवरी 2027 में अहमदाबाद में हो...