कुशीनगर, मई 14 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद। सीबीएसई बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित हुआ, जिसमें नगर स्थित हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत बना है। इसको लेकर विद्यालय में हर्ष का माहौल है।स्कूल की छात्रा सृष्टि सिंह 93 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉप की है। इसके अलावा ब्यूटी गौतम 92, शिवानंद 91, अंजलि भारती 90, विश्वजीत 87.6, मानसी सिंह 87.6, अपूर्वा शर्मा 87.2, वैभव नन्द सिंह 86.6, ख़ुशी सिंह 85.6, रत्नांशु तिवारी 85 प्रतिशत सहित कुल 212 परीक्षार्थियों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। छात्रों की अपेछा छात्राओं का रिजल्ट शानदार रहा है। यह भी पढ़ें- सुरेंद्रनाथ स्कूल का शत प्रतिशत परिणाम उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को स्कूल की प्रिंसिपल पूनम गुप्ता, डायरेक्टर राजीव गुप्ता...