बेगुसराय, मई 14 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सीबीएसई नई दिल्ली की ओर से जारी कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में केंद्रीय विद्यालय आइओसी बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप के बच्चों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अपने विद्यालय तथा माता-पिता का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया। विद्यालय की छात्रा रिया कुमारी ने कुल 92.6% अंकों के साथ प्रथम स्थान, कामिया कुमारी 86.4%अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा 85.6%अंकों के साथ श्रेया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस बार बेटियों ने सर्वश्रेष्ठता का परचम लहराया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही इन बच्चों और उनके माता-पिता के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी परिणाम उत्साहवर्धक और संतोषजनक रहा। प्राचार्य अरविंद कुमार मिश्र ने सफल हुए सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। उन्होंने ट...