हजारीबाग, मई 15 -- ​चौपारण, प्रतिनिधि। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होते ही बहेरा आश्रम स्थित सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई। परीक्षा परिणामों में सुमंत कुमार ने 81% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, राखी कुमारी 80% अंकों के साथ दूसरे और अभिषेक कुमार 79% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अन्य सफल छात्र-छात्राओं में अभिनय अकेला 78%,​कल्पना कुमारी व प्रिया राज 75%, आयुष कुमार 73%, अमन कांत 72%, मानव कुमार सिन्हा व श्रुति चौधरी 71%, अंक अर्जित कर सफलता का परचम लहराया। सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय की प्राचार्या रीना पांडेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों ने अपनी लगन और कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। यह भी पढ़ें- सरस्वती विद्या मं...