सीबीएसई 12वीं में कुणाल बना सिल्ली विधानसभा का टॉपर
रांची, मई 15 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के सताकी गांव निवासी कुणाल आनंद ने सीबीएसई 12वीं विज्ञान परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रांची के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। इसके साथ ही उन्होंने पूरे सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कुणाल के पिता तुलसीदास महतो दुमका जिले में कनीय अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। कुणाल आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं। उनकी इस सफलता पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो समेत परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- जरमुंडी के अभिषेक कुमार बने नेतरहाट विद्यालय में आर्ट्स के टॉपर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.