धनबाद, फरवरी 10 -- अमित वत्स, धनबाद। सीबीएसई ने वर्ष 2026 से 12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्र-छात्राओं की कॉपियों की जांच ऑनस्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) के माध्यम से शुरू करने की घोषणा की है। स्कूलों को सर्कुलर भेजते हुए इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। बोर्ड का निर्देश मिलने के बाद जिले के विभिन्न पब्लिक स्कूलों ने इस संबंध में मंथन करना शुरू कर दिया है। वहीं 10वीं की उत्तरपुस्तिका की जांच वर्ष 2026 में भी पहले की तरह भौतिक (फिजिकल मोड) रूप में जारी रहेगा। प्राचार्यों ने बताया कि अब तक शिक्षक 12वीं कक्षा में भी उत्तरपुस्तिकाओं के पन्ने पलटकर कॉपियों की जांच करते थे। इस साल से यह पूरी तरह से पेपरलेस होगा। स्क्रीन पर कॉपियों की जांच करेंगे। सीबीएसई की ओर से स्कैनर्स के माध्यम से कॉपियों को डिजिटल रूप में बदला जाएगा। सीबीएसई ने जारी निर्देश ...