मेरठ, मई 15 -- भराला सिवाया टोल प्लाजा मार्ग स्थित एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई 12वीं के सफल विद्यार्थियों का स्वागत सम्मान किया गया। स्कूल प्रबंधन द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि मेधावी जानवी, अंशिका, रक्षित सिवाच, शयान, वर्तिका त्यागी, अदिति स्वामी, आयनांश वर्मा, राज आदि विद्यार्थियों का शुक्रवार को स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्कूल के चेयरमैन अजय भारद्वाज, डा. रितिका शर्मा, स्कूल प्रिंसिपल उमेश कुमार शर्मा, सीनियर कोऑर्डिनेटर शशि शर्मा ने मेधावी विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान रुबी भारद्वाज, इंद्रपाल सिंह, पवन भारद्वाज, मनोज कुमार, मनोज चौहान, आभा शर्मा, प्रीति सिंह, अनीता चौहान, मोहम्मद फारुकी, उर्मित कुमा...