हजारीबाग, फरवरी 18 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को सीबीएसई की 12वीं कक्षा की फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटनी लगी थी। छात्र-छात्राएं समय से पहले केंद्र पर पहुंच गए थे। परीक्षा केंद्रो पर समय से पहले पहुंचने के लिए छात्र काफी पहले अपने घरों से केंद्र की ओर रवाना हो जाते है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर उन्हें यह डर सताते रहता है कि कहीं जाम में नही फंस जाए। अभिभावक भी इसे लेकर चिंता व्यक्त कर रहे थे। परीक्षा केंद्रो पर अपने बच्चों को छाड़ने के लिए आए अभिभावकों ने बताया कि कम से कम परीक्षा भर यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाता तो सेंटर पर पहुंचने को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.