अररिया, अप्रैल 17 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा बुधवार को 10 वीं परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। जिसमें फारबिसगंज के सीबीएसई मान्यता प्राप्त शिक्षक संस्थान यथा मिथिला पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर एवं शिशु भारती के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने विद्यालय का नाम रोशन किया गया है। मिथिला पब्लिक स्कूल की प्राचार्या पुतुल मिश्रा ने बताया की उनके विद्यालय का 10 वीं में शत प्रतिशत परिणाम रहा। कहा कि विद्यालय के छात्र व मनोज झा के पुत्र अभिनव आनंद ने 97.2 फीसदी अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय सहित परिजनों का नाम रौशन किया है। अभिनव ने गणित और विज्ञान विषय में सौ में सौ अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह भी पढ़ें- नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी का शानदार प्रदर्शन:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.