गिरडीह, फरवरी 4 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के सरिया रोड अंतर्गत विवेकनगर स्थित आरसी मेमोरियल स्कूल में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से 10 वीं क्लास के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। साथ ही मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई गई। मौके पर उपस्थित प्रिंसिपल जितेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा छात्र-छात्राओं को कई सुझाव दिए गए। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे। बताया कि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बच्चों के हौसले की बढ़ाया गया है। विदाई समारोह में स्कूल के निदेशक, तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चे उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.