नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं 2027 के लिए आधिकारिक डेटशीट जारी करने जा रहा है। सीबीएसई बोर्ड (CBSE) के लाखों छात्र अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2027 से आयोजित की जाएंगी। बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर विषय-वार पूरी डेटशीट की पीडीएफ (PDF) फाइल अपलोड करेगा। देश और विदेश के हजारों सीबीएसई संबद्ध स्कूलों से लाखों छात्र इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे।सीबीएसई 10वीं और 12वीं की डेटशीट कैसे डाउनलोड करें? आधिकारिक पोर्टल पर डेटशीट जारी होने के बाद इन आसान ...