सीबीएसई 10वीं-12वीं के प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुरू, लेट फीस से पहले भरें फॉर्म
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- पिछली बार बोर्ड परीक्षा में बात नहीं बनी तो घबराने की जरूरत नहीं। नंबर कम आए और मन में कसक रह गई तो भी मौका आपके हाथ में है। सीबीएसई ने 2027 की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए प्राइवेट उम्मीदवारों के आवेदन शुरू कर दिए हैं। घड़ी चल पड़ी है और तारीख आगे नहीं बढ़ेगी। ऑनलाइन आवेदन 8 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस के फॉर्म 23 अक्टूबर तक भरा जा सकता है। उसके बाद 24 से 30 अक्टूबर तक भी मौका मिलेगा। मगर इसके लिए 2000 रुपये लेट फीस देनी होगी। समझदारी इसी में है कि आखिरी दिन का इंतजार न किया जाए।कौन भर सकता है आवेदन कक्षा 10 और 12 के कई तरह के छात्र इसके दायरे में आते हैं। 2026 की बोर्ड परीक्षा में जिन्हें एसेंशियल रिपीट घोषित किया गया वे आवेदन कर सकते हैं। 2026 में कंपार्टमेंट पाने वाले भी कर सकते हैं। 2021 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.