रामगढ़, जुलाई 15 -- रामगढ़ नगर प्रतिनिधि । जवाहर बाल मंच प्रदेश अध्यक्ष तारिक अनवर ने एक बयान में सीबीएसई 10 वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम अविलंब जारी करने की मांग की है। कहा है कि सीबीएसई की आयोजित कक्षा 10 वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा 15 मई से 1 जून के बीच सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। परीक्षा समाप्त हुए लगभग डेढ़ महीना बीत चुका है। लेकिन अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है। जबकि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तथा शिक्षकों द्वारा अंकों को पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य 5 जून से पहले ही पूरा कर दिया गया है। इसके बावजूद सीबीएसई ने अब तक परिणाम जारी नहीं किया है। यह भी पढ़ें- CBSE 10th Second Board Result 2026: सीबीएसई 10वीं सेकंड बोर्ड परीक्षा रिजल्ट, कैसे चेक कर सकेंगे मार्कशीट? शिक्षकों के अनुसार मूल्यांकन में भी कई विद्यार्थियों के अं...