रांची, अप्रैल 17 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में संत माईकल 2 स्कूल, मुरी के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखा गया। छात्र-छात्राओं की सफलता पर शिक्षक, अभिभावक और प्रबंधन समिति ने प्रसन्नता जताई। विद्यालय की छात्रा नंदनी कुमारी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं रिया राज ने 91.2 प्रतिशत, मनीष कुमार महतो ने 91 प्रतिशत, जास्मिन परवीन ने 91 प्रतिशत, अतरी कुमारी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की।इसके अलावा मित कुमार ने 88.2 प्रतिशत, नेहा महतो एवं नितिन कुमार ने 87.4 प्रतिशत, नेहा सिंह पातर ने 87.2 प्रतिशत तथा सौमिया ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.