बेगुसराय, अप्रैल 17 -- बीहट, निज संवाददाता। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में केन्द्रीय विद्यालय बरौनी के बच्चों में शानदार प्रदर्शन किया। कुल 62 परीक्षार्थियों में 61 उत्तीर्ण हुए और इस तरह विद्यालय का परीक्षा परिणाम 98.38 प्रतिशत रहा। 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अनीश विद्यालय टॉपर रहे। शिक्षा सानवी 92.20 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे तथा 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आदित्य तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के तीनों टॉपरों समेत सफलता का परचम लहराने वाले बच्चों को प्राचार्य एनके पांडेय, शिक्षक पवन सिंह समेत अन्य ने शुभकामना देते हुए कहा कि विद्यालय के बच्चे 10 की परीक्षा में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैँ। यह भी पढ़ें- विश्व भारती शिक्षा सदन का दसवीं के रिजल्ट में दबदबा विद्यालय के तीनों टॉपरों ने अपनी सफलता का श्रेय खुद के परि...